{"_id":"59d5468a4f1c1bb0538b5b53","slug":"101507149450-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की लाश क्लीनिक के सामने रखकर परिजनों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की लाश क्लीनिक के सामने रखकर परिजनों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, मेरठ के चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
गंगेश्वरी।
रहरा में एक क्लीनिक पर ऑपरेशन के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। लगातार खून बहने से चिकित्सक ने उसे मेरठ भेज दिया। जहां पर प्रसूता को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद भड़के परिजनों ने शव को क्लीनिक के सामने रखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। आशा और क्लीनिक संचालक पर हमसाज होने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो डाक्टरों को हिरासत में लिया है। साथ ही उनकी डिग्रियों की पड़ताल की जा रही है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी नेम सिंह की पत्नी रूबी (23) को मंगलवार की दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। गांव की आशा मुन्नी उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा पहुंची। यहां डॉक्टर ने डिलीवरी में समय बताते उसे घर भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि आशा कमीशन के चक्कर में महिला को कस्बे के ही एक मेडिकल केंद्र पर ले गई। रात करीब 11 बजे गजरौला के एक चिकित्सक को बुलाकर प्रसूता का ऑपरेशन किया गया। बेटे को जन्म देने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। खून बहना बंद नहीं होने पर चिकित्सक ने प्रसूता को मेरठ ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन प्रसूता को मेरठ ले गए। जहां, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बुधवार की तड़के करीब चार बजे शव लेकर क्लीनिक पर पहुंचे। उन्होंने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। क्लीनिक संचालकों पर बगैर डिग्री के ऑपरेशन करने और आशा से साठगांठ होने का आरोप लगाया। इसी बीच चौकी प्रभारी करन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद थाना प्रभारी निरीक्षक भी वहां आ गए। परिजनों से उनकी झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने मसले में परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रसूता की मौत हुई है। परिजनों से तहरीर देने के लिए कहा गया है। उसके आधार पर ही मामले में कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अजीत रोरिया, थाना प्रभारी निरीक्षक आदमपुर।