फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल खींचे, कान फटा

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल खींचे, कान फटा

Thu, 22 Jun 2017 08:43 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल खींचे, कान फटा
खेत में घास काट कर घर लौटते समय महिला के साथ हुई वारदात
विज्ञापन

थाना पुलिस संग सीओ ने घटनास्थल पहुंच कर पीड़िता से की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नौगावां सादात/अमरोहा।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में बुधवार को खेत से घास काट कर घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। खींचतान में महिला का एक कान फट गया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सीओ सदर थाना पुलिस के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पीड़ित महिला से जानकारी की।

थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी हरिराम प्रजापति की पत्नी पुष्पा देवी बुधवार की सुबह करीब 11 बजे घास काट कर खेत से घर जा रही थी। वह रतनपुर-नगला मार्ग पर खेत से कुछ ही दूर पहुंची ही थी। उसी समय पीछे से एक बाइक महिला के पास आकर धीमी हुई। बाइक पर दो युवक सवार थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाती। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मार कर महिला के दोनों कानों से कुंडल खींच लिए। इसी दौरान खींचतान में महिला का दायां कान फट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंची। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सिंह भी पहुंचे। महिला और ग्रामीणों से वारदात की जानकारी की। थाना प्रभारी अजय कुमार गौतम का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed