फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्रामीणों का हरेवली में पैथोलॉजी लैब के बाहर मृतक का शव रखकर प्रदर्शन

ग्रामीणों का हरेवली में पैथोलॉजी लैब के बाहर मृतक का शव रखकर प्रदर्शन

Sat, 17 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का हरेवली में पैथोलॉजी लैब के बाहर मृतक का शव रखकर प्रदर्शन
पैथोलॉजी लैब के बाहर
विज्ञापन

शव रखकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर/हरेवली (बिजनौर)।
गांव परमावाला के ग्रामीणों ने हरेवली में एक पैथोलॉजी लैब के बाहर 12 वर्षीय किशोर का शव रखकर करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि लैब की गलत रिपोर्ट के कारण की गलत उपचार से उसकी मौत हुई है।
गांव परमावाला निवासी रोहिताश कुमार सिंह ने बताया कि उसके 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की तबीयत खराब थी। 20 दिन में उसने प्रिंस की हरेवली सिथत एक पैथोलॉजी लैब से दो बार विभिन्न जांच कराईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उसने डाक्टरों से पुत्र का इलाज कराया। तबीयत और बिगड़ी तो वह उसे धामपुर के निजी अस्पताल में ले गया। डाक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न हुआ तो डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार रात दिल्ली ले जाते समय मेरठ में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शव लेकर लैब के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों के गुस्से को देखते हुए कर्मचारी इधर-उधर हो गए। घटना का पता लगने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया। किशोर के पिता ने पैथोलॉजी स्वामी के खिलाफ गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ का कहना है कि जांच के दौरान आरोप सही पाने पर ही रिपोर्ट दर्ज होगी। उधर, पुलिस के भरोसे पर प्रदर्शनकारियों ने शव का रामगंगा के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच, लैब संचालक ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed