फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: तीन घरों में लाखों की चोरी, भाजपा कार्यकर्ता पर तमंचा ताना

Mon, 09 Mar 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime news
दौझा गांव में चोरी की जानकारी देता गुलजार मिस्त्री। संवाद
बिनौली। दौझा गांव में शनिवार की रात चार चोरों ने गुलजार मिस्त्री, समसु और गुल्लू के घरों में चोरी की। इसके बाद आसिफ के मकान का ताला तोड़ने लगे तो लोग जाग गए। भाजपा कार्यकर्ता वसीम खोखर ने मकान से बाहर निकलकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो चोरों ने उन पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी। वह अंदर गए तो चोर वहां से भाग गए। पूरी घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई।
विज्ञापन

दौझा गांव निवासी गुलजार मिस्त्री ने बताया कि उन्होंने बेटे शाहरूख की शादी के लिए खरीदे गए सोने-चांदी के जेवर घर की दूसरी मंजिल में बने कमरे में रख दिए थे। शनिवार रात चोरों ने मकान में घुसकर दो तौले सोने, एक किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गुल्लू के घर का ताला तोड़कर चोरी की तो वहां पास में गुल्लू के मूलरूप से सहारनपुर व वर्तमान में गांव में रहने वाले बहनोई समसु के घर का भी ताला तोड़कर चोरी की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इन दोनों पर दो महीने पहले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था और उसके बाद से वे मकान का ताला बंद करके परिवार के साथ किसी अन्य जगह पर रहते हैं। इन दोनों के घरों से भी लाखों रुपये का सामान चोरी होने की बात कही जा रही है। इसके बाद चोर आसिफ के घर के ताले तोड़ रहे थे तो पड़ोसी नाजिम के परिवार वाले जाग गए। उसने भाजपा कार्यकर्ता वसीम खोखर को फोन करके मोहल्ले में चोरों के आने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम के घर से बाहर निकलते ही चोर चेहरे पर नकाब लपेटकर जाने लगे। वसीम ने चोरों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने उस पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। इससे डर कर वसीम घर के अंदर चला गया और अपनी पत्नी, भाई समेत अन्य लोगों के साथ लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर बाहर आया। उनका कहना है कि चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो चोरों ने हवाई फायरिंग की। जस पर वसीम ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। इससे चोर जंगल में भाग गए।
इस घटना के बाद आए पुलिसकर्मियों ने चोरों की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गुलजार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। फायरिंग करने की बात सही नहीं है। चोरों की जल्द ही पहचान करके उनको पकड़ा जाएगा।

दो घंटे से ज्यादा तक चोरी करते रहे चोर
दौझा गांव में शनिवार रात करीब 12.58 बजे चोर आ गए थे, जो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आए। इसके बाद तीन बजकर बीस मिनट पर चोर गांव से जाते दिख रहे। वहां जाग होने के बाद ग्रामीणों से बचकर भागे। इस तरह दो घंटे से ज्यादा समय तक चोर गांव में रहे और कई घरों को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed