{"_id":"6afde3aedf50c6eed606014d","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-195865-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
नगीना। नगीना-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव पुरैनी के पास मोपेड और बाइक की टक्कर में 75 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह की मौत हो गई। बुजुर्ग नगीना से मोपेड पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे।
ग्राम पुरैनी निवासी राम सिंह जैसे ही गांव की ओर मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस उन्हें उपचार के लिए नगीना सीएचसी लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।