{"_id":"6a2db6c30c63538ee909574c","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-bij1034-182159-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घर के पास लघुशंका करने का विरोध पड़ा भारी, पिता-पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घर के पास लघुशंका करने का विरोध पड़ा भारी, पिता-पुत्र को पीटा
विज्ञापन
नहटौर। घर के पास लघुशंका करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव टपरौला निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जून की रात करीब साढ़े दस बजे गांव का अंकुल उसके घर के पास लघुशंका कर रहा था। विरोध करने पर अंकुल अपने साथी मोनू तथा एक अन्य युवक के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि तीनों ने नरेंद्र कुमार और उसके पुत्र कुलदीप के साथ लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।