Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: जिला अस्पताल में मरीज से जांच के नाम पर 1200 रुपये वसूले

Thu, 16 Apr 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। जिला अस्पताल में एक बार फिर मरीज की जांच के लिए संविदा एलटी द्वारा रक्त का सैंपल लेने और 1200 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। मरीज ने सीएमएस से शिकायत की है। सीएमएस ने फिजिशियन और एलटी को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के साथ ही एक-एक दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कलंदशाह निवासी गुफरान ने बुधवार को सीएमएस डॉ. किशोर कुमाार आहूजा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह जिला अस्पताल में चिकित्सक के यहां इलाज कराने आया था। मरीज का आरोप है कि डॉ. सचिन मलिक ने ओपीडी के पर्चे पर बाहर से जांच कराने के लिए लिखा। साथ ही कहा कि कमरा नंबर 22 में विशाल कुमार से मिलने को कहा। इसके बाद वह विशाल कुमार से उनके कक्ष में मिला। विशाल कुमार ने 1200 रुपये लेकर वहीं पर सैंपल लिया, जबकि अस्पताल में जांच फ्री होती है।
विज्ञापन

इस मामले में सीएमएस ने बताया कि मरीज की शिकायत मिली है। फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक और संविदा एलटी विशाल कुमार को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही दोनों का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरीज को छाती में दर्द की शिकायत थी। उसका ईसीजी किया गया तो उसमें हार्ट अटैक की आशंका थी। इसके लिए मरीज को बाहर से ट्रॉप टी की जांच कराने के लिए कहा गया था। यह जांच अस्पताल में नहीं होती। उनका कहना है कि अस्पताल के अंदर मरीज से पैसे लेकर उसका सैंपल लेना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चर्चाओं में रहा अस्पताल के गेट पर महिला के प्रसव का मामला
शामली। छह दिन पहले जिला अस्पताल के गेट पर महिला के प्रसव का मामला चर्चाओं में रहा है। इसकी गूंज शासन तक पहुंची थी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने उनसे पैसों की मांग की थी। पैसे न देने पर महिला को भर्ती न करने और अभद्रता की थी। इस मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी कर रही है। स्टाफ नर्स मोनिका को जिला अस्पताल से हटाकर सीएमओ कार्यालय संबद्ध किया गया है। इससे पहले भी अस्पताल में अवैध वसूली और मरीज के कुंडल गायब करने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed