{"_id":"5787dbc94f1c1b0e7913fa10","slug":"crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगावाला में धान की बुआई के लिए पानी भरे खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक उसके नीचे दब गया। गांव वालों ने जेसीबी को ट्रैक्टर उठाने के लिए बुलाया, तो जेसीबी भी खेत में फंस गई। बाद में गांव वालों न किसी तरह खुद ही चालक को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
धान की बुआई से पहले खेत में पानी भरकर उसकी जुताई होती है। बृहस्पतिवार को मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी 45 वर्षीय ट्रैक्टर चालक राजाराम गांव झकड़ी बांगर निवासी एक किसान का खेत किराए पर जोतने गया था। करीब ढाई बजे उसने खेत की जुताई शुरू कर दी।
जंगल में करीब चार बजे आए किसानों को खेत से ट्रैक्टर की बहुत तेज आवाज सुनाई दी। वे मौके पर पहुंचे, तो देखा की ट्रैक्टर पीछे की ओर से पलटा पड़ा है और राजाराम उसके नीचे दबा हुआ है। उन्होंने पुलिस व उसके परिजनों को सूचित किया। जेसीबी बुलाई गई तो वह भी खेत में फंस गई, तब गांव वालों ने किसी तरह खुद ही साढ़े पांच बजे तक राजाराम को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। गांव वालों के अनुसार पानी भरे खेत में जुताई के समय ट्रैक्टर का पहिया गारा हुई मिट्टी में फंस गया होगा। रेस बढ़ाने पर ट्रैक्टर पलटा होगा। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।