फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Craftsmen will showcase their talent in the divisional competition

Bijnor News: शिल्पकार मंडलीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा

Fri, 19 Sep 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Craftsmen will showcase their talent in the divisional competition
बिजनौर। माटीकला से जुड़े कामगारों, शिल्पकारों और मूर्तिकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडलीय स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में जिले से कई शिल्पकार अपने पारंपारिक हुनर को दिखाएंगे। इसमें प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक लघु उद्यमी 25 सितंबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण अंचल के माटीकला का कार्य करने वाले पारंपरिक कारीगरों और उद्यमियों को नए उत्पादों का निर्माण करने और तकनीकों में सुधार करने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किए गए थे। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लखनऊ की ओर से माटीकला से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने बताया कि माटीकला बोर्ड के माध्यम से पुरस्कार योजना संचालित है। इस योजना के तहत माटीकला कारीगरों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed