{"_id":"615b4ddc8ebc3e09f1374ff6","slug":"cpim-workers-demanded-compensation-bijnor-news-mrt5592491141","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा कार्यकर्ताओं ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माकपा कार्यकर्ताओं ने मांगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माकपा कार्यकर्ताओं ने मांगा मुआवजा
बढ़ापुर। लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों की हत्या किए जाने की माकपा कार्यकर्ताओं ने निंदा की। उन्होंने मृत किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। सोमवार को स्थानीय माकपा कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र पुलिस को सौंपा, जिसमें सप्ताह भर पहले आंदोलनकारी किसानों को सबक सिखाने की धमकी देने वाले गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को तत्काल मंत्री पद से हटाने, घटना की जांच किसी न्यायाधीश से कराने, किसानों की हत्या करने वालों पर हत्या का केस दर्ज करने व लखीमपुरी के शहीद किसानों को एक-एक करोड़ की मुआवजा राशि देने की मांग की गई। मांगपत्र देने वालों में माकपा जिला कमेटी सदस्य शराफत हुसैन, नगर सचिव अखलाक खां, मलहू व राशिद अंसारी शामिल रहे।
बिजनौर और लखीमपुर रवाना हुए किसान
अफजलगढ़। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई घटना से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है। किसानों का एक दल बिजनौर और दूसरा लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुआ। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता व किसान गुरुद्वारे पर एकत्र हुए। लखीमपुर के तिकुनिया में घटित हुई घटना को लेकर आक्रोष जताया। क्षेत्र के अनेक गांवों से भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों का एक जत्था कारों से लखीमपुर खीरी तथा एक जत्था का बिजनौर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर दर्शन सिंह फौजी, सरदार अजबिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, मुख्तियार सिंह, गुरप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह, निछतर सिंह, महेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, हरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।