{"_id":"699f3e9bc66a09e91e02fc50","slug":"cpim-to-launch-public-relations-campaign-for-delhi-rally-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-173322-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दिल्ली रैली के लिए माकपा चलाएगी जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दिल्ली रैली के लिए माकपा चलाएगी जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन
नजीबाबाद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में विशाल रैली आयोजित करेगी। पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में 22 मार्च तक रैली आयोजन के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला लिया गया।
माकपा की जिलास्तरीय बैठक लाल झंडा कार्यालय आजाद चौक पर बुधवार को आयोजित की गई। वरिष्ठ माकपा नेता रामपाल सिंह, विजेंद्र सिंहा ने सरकार पर किसान और जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। माकपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति भी सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
माकपा ने किसान विरोधी बीज विधायक, लेबर कोड वापस लेने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर 24 मार्च को दिल्ली में विशाल रैली आयोजन की जानकारी। रैली में जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
माकपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली रैली में पहुंचने का आह्वान करेंगे।पार्टी ने 23 मार्च को शहीद भारत सिंह शहादत दिवस मनाने का भी फैसला लिया। जिलास्तरीय बैठक में किसान सभा सचिव फरीद अहमद, इसरार अहमद, इंद्र कुमार, विजेंद्र सिंह, शराफत हुसैन, ऋषि पाल सिंह, अमर सिंह, इसरार अली ने भाग लिया।