फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CPIM demonstrated in Tehsil and Nangal

माकपा ने तहसील और नांगल में किया प्रदर्शन

Sat, 22 Oct 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
CPIM demonstrated in Tehsil and Nangal
नजीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन देते माकपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
माकपा ने तहसील और नांगल में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। महिलाओं से संबंधित अपराधों का ग्राफ बढ़ने के विरोध में माकपा ने तहसील और नांगलसोती थाने में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के तिलकराम, मो. उस्मान, मो. राशिद, इसरार अहमद, नसरुद्दीन काकू, मुनव्वर, नदीम, झबरे, शफीक अहमद, ओम प्रकाश अकेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों और यौन शोषण पर चिंता व्यक्त की। माकपा ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों में यौन शोषण और महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में जांच कराकर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

माकपा ने महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों के बयान थानों में न कर पीड़ित महिला के घर पर ही लिए जाने, महिला अपराध और उत्पीड़न से संबंधित मामलों में जाति धर्म से ऊपर उठकर निष्पक्ष जांच की मांग की। उधर, माकपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने नांगलसोती थाने के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता विजय चौधरी, संतराम, अल्ताफ, पीतम सैनी, सुनील, गजराज, प्रमोद, मुकेश ने संयुक्त रुप में थाना प्रभारी श्यामवीर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed