{"_id":"63b5c0ff664a2f71c95a0044","slug":"cow-sanctuary-will-be-built-in-rasulpur-abad-village-dhampur-news-mrt620563535","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रसूलपुर आबाद गांव में बनेगा गो अभ्यारण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रसूलपुर आबाद गांव में बनेगा गो अभ्यारण्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलपुर आबाद गांव में बनेगा गो अभ्यारण्य
धामपुर। गांव रसूलपुर आबाद में प्रशासन की ओर से एक हजार निराश्रित पशुओं को आश्रय देने को 200 बीघा जमीन में गो अभ्यारण्य बनेगा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दो दिन पहले राजस्व विभाग की टीम को भेज कर जमीन को तलाश कर लिया है।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को वार्ता में बताया कि अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर आबाद में गो अभ्यारण्य के लिए दो सौ बीघा जमीन को दो दिन पहले तलाश कर लिया है। यह जमीन दो तहसील नगीना और धामपुर क्षेत्र के लगभग बार्डर पर हैै। इसके बनने से इसमें करीब एक हजार पशु आराम के साथ आश्रय ले सकेंगे। पशुओं के लिए यहां पर चारे की भी व्यवस्था आराम के साथ हो सकेंगी। तहसील क्षेत्र में अब तक एक दर्जन से ज्यादा गोशालाएं चालू हो गई हैं। दो-चार दिन में शेरकोट के गांव मुस्तफापुर तैय्यब में विकास विभाग की ओर से सौ बीघा जमीन में तैयार हो रहा गो अभ्यारण्य भी चालू हो जाएगा। क्षेत्र के गांव तीबड़ी में 37 बीघा में बनीं गोशाला चालू हो गई है। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से निराश्रित गौवंश को आश्रय दिलाने को पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है।
दो दिन पहले नहटौर ब्लॉक को सौंपी 95 बीघा जमीन
एसडीएम ने बताया कि दो दिन पहले प्रशासन की ओर से नहटौर के गांव मुर्सदपुर में 95 बीघा को सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के बाद नहटौर विकास विभाग की सुपुर्दगी में दे दी गई है। निर्देशित किया गया है कि इसमें गो अभ्यारण्य बनाया जाए। गो अभ्यारण्य में पशुओं के साथ उसमें पशुओं के चरने के लिए पर्याप्त रकबा होता है, जिसमें घास खड़ी रहती है। गो अभ्यारण्य में पानी पीने के लिए तालाब भी बनाया जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से गो अभ्यारण्य के चारों तारबंदी या फिर मेंढबंदी की जाती है, जिससे कोई वन्यजीव हमला कर पशुओं को नुकसान न पहुंचा सकें।