फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Covaccine and Corbevax vaccine ended in the district

जिले में खत्म हुई कोवैक्सीन और कोर्बेवैक्स वैक्सीन

Tue, 30 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Covaccine and Corbevax vaccine ended in the district
जिले में खत्म हुई कोवैक्सीन और कोर्बेवैक्स वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में स्वास्थ्य विभाग एक तरफ वैक्सीनेशन का बढ़वा देने का दावा कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के पास कोवैक्सीन और कोर्बेवैक्स वैक्सीन खत्म हो गई है। वैक्सीन न होने से जिले में टीकाकरण अभियान प्रभावित होगा।
जिले में इस समय बूस्टर डोज लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में सत्र लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में वैक्सीन आड़े आ रही है। जिले में इस समय कोवैक्सीन और कोर्बेवैक्स वैक्सीन खत्म हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस समय कोविशील्ड की 3600 डोज ही है। स्वास्थ्य विभाग जिले में वैक्सीनेशन के लिए सत्र तो लगा रहा है, लेकिन वैक्सीन न होने से टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। वहीं वैक्सीन न होने से कुछ जगहों से लोगों को वापस आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन न होने से टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक दो वैक्सीन नहीं थी। लेकिन सोमवार को कोर्बेवैक्स की तीन हजार डोज और कोविशील्ड की आठ हजार डोज का आवंटन हो गया है। जिले में आज वैक्सीन पहुंच जाएगी, जिसके चलते अब टीकाकरण को फिर से रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed