फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cousin who went to distribute sister's wedding cards dies in an accident

Bijnor News: बहन की शादी के कार्ड बांटने गए चचेरे भाई की हादसे में मौत

Thu, 19 Feb 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cousin who went to distribute sister's wedding cards dies in an accident
मंडावर/चंदक। चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने गए किरतपुर थाने के गांव आलमपुर उर्फ गंगावाला टांकली निवासी 21 वर्षीय विवेक उर्फ विक्की पुत्र राजपाल सिंह की बाइक मंगलवार देर शाम खंभे से टकरा जाने से मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार दुल्हन का सगा भाई और एक अन्य साथी घायल हो गया। बहन की बरात बृहस्पतिवार को आनी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।
विज्ञापन

हादसा मंडावर-किरतपुर रोड पर ग्राम रतनपुर के पास हुआ। किरतपुर थाने के गांव आलमपुर उर्फ गंगावाला टांकली निवासी योगेंद्र की पुत्री की शादी है। उसकी शादी के कार्ड बांटने के लिए योगेंद्र का पुत्र अतुल अपने चचेरे भाई विवेक उर्फ विक्की तथा मंडावर के मोहल्ला शाह विलायत निवासी मोहित पुत्र नरेश के साथ बाइक से मंडावर क्षेत्र में गया था। बुधवार रात तीनों बाइक से गांव जा रहे थे। उनकी बाइक मंडावर-चंदक रोड पर गांव रतनपुर के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। विवेक उर्फ विक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंडावर थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। पंचायतनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed