फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Court in Bijnor sentenced four accused of double murder to life imprisonment

Bijnor: दोहरे हत्याकांड में चार को आजीवन कारावास की सजा, सात साल पहले गोलियों की गूंज से दहल उठा था चौहड़वाला

Sat, 30 Jul 2022 09:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Jul 2022 09:37 PM IST
सार

एक जून 2015 को मधपुरी के रहने वाले मलकीत सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि उसके भाई गुरमीत का झगड़ा कुंआखेड़ा के प्रीतम व उसके बेटों के साथ रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ था। झगड़े में प्रीतम सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर गुरमीत, बलविंदर और तेजपाल को गोली मार दी थी। जिसमें गुरमीत सिंह और तेजपाल की मौके पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Court in Bijnor sentenced four accused of double murder to life imprisonment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजनौर के चौहड़वाला तिराहे पर साल 2015 में हुए दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे नगीना की कोर्ट ने अभियुक्त प्रीतम पुत्र लाल सिंह, हरजिंदर उर्फ रजविंदर, छिंदर सिंह, लखविंदर पुत्रगण प्रीतम सिंह निवासी गांव कुंआखेड़ा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


मामले को लेकर एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि हत्या जैसे जघन्य अपराधों में विचाराधीन अभियोगों की मजबूत पैरवी करते हुए अभियुक्तों को सख्त सजा दिलाने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में यह सजा हुई है। एक जून 2015 को मधपुरी के रहने वाले मलकीत सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि उसके भाई गुरमीत का झगड़ा कुंआखेड़ा के प्रीतम व उसके बेटों के साथ रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ था। इसी झगड़े के कारण प्रीतम सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर गुरमीत, बलविंदर और तेजपाल को गोली मार दी थी। जिसमें गुरमीत सिंह और तेजपाल की मौके पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed