फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Courses in ITI will be run

आईटीआई में नौकरी देने वाले पाठ्यक्रम ही चलेंगे

Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Courses in ITI will be run
आईटीआई में नौकरी देने वाले पाठ्यक्रम ही चलेंगे
विज्ञापन

बिजनौर। आईटीआई छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब आईटीआई में ऐसे पाठ्यक्रम ही चलेंगे, जिनमें पास होने के तुरंत बाद ही नौकरी मिलेगी। साथ ही आईटीआई में चल रहे जॉब नहीं देने वाले पाठ्यक्रम बंद होंगे। शासन ने सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य से इस बारे में रिपोर्ट देने को कहा है।
आईटीआई में चल रहे पाठ्यक्रमों की भरमार है। अनेक ऐसे पाठ्यक्रम हैं, इनमें आवंटित सीट बड़ी संख्या में खाली रह जाती है। छात्र दाखिला लेने नहीं आते हैं। साथ ही आईटीआई पास आउट छात्रों को नौकरी नहीं मिलना भी बड़ी समस्या बनी है। शासन ने आईटीआई छात्रों को पास होने के तुरंत बाद जॉब मिलने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

सचिव व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास ने 26 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग की है। इसमें उपायुक्त उद्योग, राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, धामपुर के प्रधानाचार्य भूप सिंह, वरिष्ठ सहायक राकेश शर्मा, कौशल विकास के मैनेजर आशीष गोयल ने भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए गए हैं कि संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं को इस प्रकार के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए कि उन्हें तत्काल जॉब मिल सके। आईटीआई के द्वितीय वर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को स्थानीय स्तर पर कारखानों में कम से कम तीन महीने की ट्रेनिंग कराई जाए। जनपद स्तर पर सुविधा नहीं होने पर मंडल में भेजा जाए।
जॉब न देने वाले पाठ्यक्रम बंद होंगे
बिजनौर। वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया गया है कि यदि आईटीआई संस्थानों में ऐसे ट्रेड चल रहे हैं, जिनमें जॉब ट्रेनिंग की व्यवस्था न हो उन्हें बंद कर दिया जाए। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों से ऐसे संस्थानों की संस्तुति शासन को करने को कहा गया है। माना जा रहा है कि जिले के पांच राजकीय आईटीआई में चल रहे दर्जनों पाठ्यक्रम बंद हो जाएंगे।

अनुदेशकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
बिजनौर। शासन ने निर्देश दिए हैं कि आईटीआई के अनुदेशकों को भी आधुनिक टेक्नोलॉजी से अपडेट रखा जाए। अनुदेशकों को भी व्यवसाय से संबंधित कारखाने में ट्रेनिंग कराई जाए, जिससे अनुदेशक छात्र छात्राओं को नवीनतम तकनीक की जानकारी दें सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed