फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   couple took poison, girl death

प्रेमी युगल ने जहर खाया, युवती की मौत

Sun, 29 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sun, 29 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
couple took poison, girl death
प्रेमी युगल ने खाया जहर - फोटो : लोगो
बिजनौर के नहटौर में शादी की जिद पूरी नहीं होने पर प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। सेहत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने आनन-फानन में युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर गांव में पहुंचकर पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक  ही बिरादरी के युवक और युवती के बीच करीब पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

दोनों के परिजनों को इसकी भनक लग गई। इस पर परिजनों ने दोनों के मिलने पर आपत्ति जताई। परिवार के विरोध के बावजूद प्रेमी युगल  शादी की जिद पर अड़ा हुआ था। कई दिनों से शादी के लिए दोनों के परिजनों में खींचतान चल रही थी। 
विज्ञापन


लोकलाज के कारण दोनों पक्ष इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। रविवार की सुबह प्रेमी युगल घर के पास ही स्थित एक आम के बाग में चले गए। प्रेमिका ने वहां जहर खा लिया। इसी दौरान उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रेमी युगल को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के जहर खाने का पता घर लाने पर उनके परिवार के सदस्यों को लगा। युवती की हालत बिगड़ते ही युवक ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी लेकर आए। 

चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। परिजनों ने आनन फानन में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद ने कहा कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed