फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Couple drank poison after eating dal makhani and paneer bhujia in Bijnor, wife died and suicide note recovered

रुला देगा सुसाइड नोट: पहले दाल मखनी और पनीर की भुजिया... फिर खा लिया जहर, उजड़ गई शिवानी की दुनिया

Tue, 09 Apr 2024 08:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Apr 2024 08:38 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक दंपती ने दाल मखनी और पनीर की भुजिया खाने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी शिवानी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जानिए आखिर दंपती ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है।

विज्ञापन
Couple drank poison after eating dal makhani and paneer bhujia in Bijnor, wife died and suicide note recovered
दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के हल्दौर में मार्मिक तरीके से सुसाइड नोट लिखकर दंपती ने जहर खा लिया। जहर के सेवन से महिला की मौत हो गई, जबकि पति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। जहर के सेवन की वजह आपसी मनमुटाव माना जा रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, आत्महत्या की इस कहानी को मृतका के मायके वालों ने झुठलाते हुए दहेज हत्या में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आत्महत्या या हत्या के पहलुओं पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Couple drank poison after eating dal makhani and paneer bhujia in Bijnor, wife died and suicide note recovered
सुसाइड नोट और दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पहले दाल मखनी और पनीर की भुजिया...और फिर खा लिया जहर
भले ही महिला की मौत की कहानी हत्या और आत्महत्या में उलझी हो मगर जहरीले पदार्थ के सेवन से पहले युवक ने रेस्टोरेंट पर खाना खाया और पत्नी के लिए दाल मखनी और पनीर की भुजिया लेकर घर पहुंचा था। रात में दो बजे जहरीले पदार्थ के सेवन से उनकी हालत बिगड़ने की जानकारी परिजनों को मिली।

हल्दौर निवासी अंकुर शर्मा के भाई ने बताया कि अंकुर रात में दस बजे होटल पर खाना खाकर आया था जोकि पत्नी शिवानी के लिए मखनी दाल और पनीर की भुजिया भी लेकर पहुंचा। खाना खाने के बाद किसी वक्त जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

वहीं अंकुर की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसे मार्मिक तरीके से लिखा गया है। सुसाइड नोट में शिवानी के हवाले से लिखा गया है कि उसके बेटे को नाना-नानी के घर भी भेज दिया करना और मौसी से भी मिलवाते रहना।

यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: खौफनाक था मंजर..., जिंदा जल गए थे 65 लोग, तड़प-तड़पकर तोड़ा था दम, सहम उठा था देश

इस मामले में सोमवार की शाम तक नया मोड़ उस वक्त आ गया जब शिवानी के मायके वालों ने इसे दहेज हत्या करार दिया। खैर, पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। बताया गया कि अंकुर शर्मा नहटौर में एक पैथोलॉजी लैब पर काम करता था।

यह भी पढ़ें: दंपती ने खाया जहर: पत्नी ने दम तोड़ा, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा पति, परिवार के लिए छोड़ा मार्मिक पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed