फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Counting of municipal elections: Bijnor will have the maximum number of tables

मतगणना: बिजनौर में होंगी सबसे ज्यादा टेबल

Mon, 08 May 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Counting of municipal elections: Bijnor will have the maximum number of tables
- स्योहारा, नूरपुर, हल्दौर, किरतपुर और नजीबाबाद के परिणाम जल्दी आने की संभावना
विज्ञापन

- 13 मई को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगर निकाय चुनाव की 13 मई को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। मतगणना कार्मिकों को दस मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही मतगणना स्थल का खाका भी तैयार कर लिया गया है। सभी 18 नगर निकायों में कुल 251 टेबलों पर मतगणना पांच चक्रों में पूरी होगी।
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निकायों की मतगणना संबंधित तहसील मुख्यालय पर बनाए गए मतगणना स्थल पर होनी है। कार्मिकों को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर बुलाया गया है। तभी मतगणना एजेंट भी पहुंच जाएंगे और आठ बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। मतगणना का कार्य पांच चक्राें में पूरा होना है। बिजनौर नगर पालिका में सबसे ज्यादा 32 मतगणना टेबल लगाई गईं हैं। इसके बावजूद नतीजे अंतिम चरण में ही आएंगे।
विज्ञापन

स्योहारा, नूरपुर, किरतपुर, नजीबाबाद, नहटौर, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़, झालू, मंडावर, जलालाबाद, बढ़ापुर, सहसपुर और साहनपुर की मतगणना चौथे चक्र में ही खत्म हो जाएगी जबकि नगीना, बिजनौर, हल्दौर और चांदपुर नगर पालिकाओं की मतगणना अंतिम पांचवें चक्र तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निकाय एवं बनाई गईं टेबल
स्योहारा- 15
चांदपुर- 25
नूरपुर- 12
हल्दौर- 06
बिजनौर - 32
किरतपुर- 16
नजीबाबाद - 25
धामपुर - 15
नहटौर - 15
शेरकोट - 19
नगीना - 19
अफजलगढ़ - 08
झालू - 06
मंडावर - 07
जलालाबाद - 08
बढ़ापुर -08
सहसपुर - 07
साहनपुर - 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed