फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Counting in Najibabad slowly caught pace

चुनौती पूर्ण मतगणना ने धीरे-धीरे पकड़ी गति

Sun, 02 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Counting in Najibabad slowly caught pace
चुनौती पूर्ण मतगणना ने धीरे-धीरे पकड़ी गति
विज्ञापन

नजीबाबाद। कड़ी सुरक्षा के बीच कासमियां इंटर कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। कई मतगणना कर्मचारियों के बीमार होने से कई टेबिल पर मतगणना शुरू होने में करीब आधा से एक घंटा विलंब हुआ।
एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, आरओ केसी जोशी, डिप्टी कमिश्नर नीरज सिंह की निगरानी में 24 कक्षों में मतगणना शुरू हुई। धीमी गति से शुरू हुई मतगणना ने धीरे-धीरे गति पकड़ी। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, एसपी सिटी डा.प्रवीन रंजन सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर मतगणना व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मतगणना शुरू होने के दौरान कई मतदानकर्मी बीमारी के चलते अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने करीब 40 अतिरिक्त मतदानकर्मियों को प्रथम पारी में ड्यूटी दी। जिससे कुछ कक्षों में मतदान शुरू होने में विलंब हुआ। मतगणना कर्मियों की धीमी गति के चलते 131 ग्राम पंचायतों में से अपराह्न तीन बजे तक मात्र डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों की मतगणना ही हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना स्थल और आसपास भीड़ एकत्र न होने देने के लिए थाना प्रभारी दिनेश गौड़, एसएसआई राजीव चौधरी ने कई बार भीड़ को खदेड़ा। मतगणना स्थल के निकट हर्सवाड़ा न्याय पंचायत होने के कारण पुलिस को कई बार हर्सवाड़ा वासियों को उनके घर तक सीमित रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधर मतगणना कक्षों में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्यों के एजेंटों के एक साथ उपस्थित होने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ।

मतदान के दौरान हालत बिगड़ी
नजीबाबाद। मतगणना स्थल पर कई मतदानकर्मियों की अचानक हालत बिगड़ गई। शिक्षा विभाग के रिजर्व मतदानकर्मी परशुराम बेहोश होकर गिर गए। उधर राजस्वकर्मी करन सिंह सहित अन्य मतदान कर्मी मतगणना के दौरान बीमार हुए। सीएचसी के डा.शील कुमार की टीम ने बीमार मतगणना कर्मियों को तत्काल उपचार दिलाया। उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों से ड्यूटी ली गई। मतगणना में लगे मतदानकर्मी जयप्रकाश की पत्नी के निधन का समाचार मिलते ही जिला प्रशासन की सूचना पर प्रशासन ने मतगणना के बीच जयप्रकाश को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया। उनके स्थान पर एक अन्य कर्मचारी को ड्यूटी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed