{"_id":"676eee22066ab39f47094601","slug":"council-school-classes-will-run-in-ggic-building-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-139321-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जीजीआईसी की बिल्डिंग में चलेंगी परिषदीय स्कूल की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जीजीआईसी की बिल्डिंग में चलेंगी परिषदीय स्कूल की कक्षाएं
विज्ञापन
- कृषि विभाग की बिल्डिंग के टूटी खिड़कियों के कक्ष में चल रही थी क्लास
- बेसिक शिक्षा विभाग कर रहा माध्यमिक विभाग से किया संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव। अब गजरौला शिव कंपोजिट स्कूल के छात्र-छात्राओं को शीघ्र ही गजरौला अचपल में बने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया जाएगा। अब तक विद्यार्थी परिषदीय विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग होने के कारण राजकीय कृषि निवेश भंडार गृह में पढ़ाई कर रहे थे। यहां खिड़की आदि टूटी होने से सर्दी में विद्यार्थी और शिक्षक परेशान थे।
अमर उजाला अखबार के 25 दिसंबर के अंक में पेज 5 पर ‘सर्दी में टूटी खिड़की पर पन्नी लगाकर पढ़ रहे विद्यार्थी’ शीर्षक नामक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने उन्होंने राजकीय कृषि निवेश भंडार गृह के कमरे की टूटी खिड़कियों पर पन्नी और कपड़ा बांधकर पढ़ रहे बच्चों को देखा।
इस समस्या को देखते हुए छात्र-छात्राओं को गजरौला अचपल में बने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
गजरौला शिव के कंपोजिट स्कूल के बच्चों को गजरौला अचपल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सिर्फ शिफ्ट करने प्रक्रिया चल रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अब छात्र-छात्राओं को वहां शिफ्ट किया जाएगा। - डॉ. प्रभात कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी ब्लाक मोहम्मदपुर देवमल