{"_id":"5ef793ce8ebc3e433c6134ac","slug":"could-not-express-happiness-in-social-distancing-bijnor-news-mrt4885166147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग में नहीं हो सका खुशी का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग में नहीं हो सका खुशी का इजहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल डिस्टेंसिंग में नहीं हो सका खुशी का इजहार
बिजनौर। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक की खुशी पर सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तें भारी पड़ीं। युवा पहले की तरह अपनी खुशी का इजहार नहीं कर सके। स्कूलों में भी विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम रही।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर जिला मुख्यालय पर स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ लगी रहती थी। शिक्षक अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों को खुद फोन करके बुलाते थे तो विद्यार्थी भी आशीर्वाद लेने के लिए स्कूल आते थे। लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तें विद्यार्थियों की खुशियों के आड़े आईं। हालांकि विद्यार्थियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया। इस बार शिक्षकों ने पहली बार विद्यार्थियों को स्कूूल नहीं बुलाया। हालांकि कुछ विद्यार्थी स्कूल पहुंच ही गए और उन्होंने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। अधिकांश विद्यार्थियों ने घर में रही रहना पसंद किया।
आरजेपी में सुमित, अक्षय ने बताया कि लॉकडाउन का वे पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। घर पर रहकर इंटरनेट की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं। अगर कुछ पूछना होता है तो अपने शिक्षकों को फोन करके पूछ लेते हैं। पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आने दे रहे हैं। अच्छे अंक आने के बाद भी वे खुशी जाहिर करने के लिए होटल पर खाना खाने या फिल्म देखने नहीं जाएंगे। स्कूल में साथियों से मिलकर वे सीधे घर जाएंगे।