फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corridors of power: BJP will open the cards after seeing the alliance's stakes

सत्ता के गलियारे : गठबंधन के दांव को देख पत्ते खोलेगी भाजपा

Tue, 04 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Corridors of power: BJP will open the cards after seeing the alliance's stakes
Corridors of power: BJP will open the cards after seeing the alliance's stakes
सत्ता के गलियारे : गठबंधन के दांव को देख पत्ते खोलेगी भाजपा
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, उतना ही सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। जहां बसपा बिजनौर समेत आठों सीटों पर अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। वहीं, भाजपा अभी गठबंधन के दांव को देख अपने पत्ते खोलने की तैयारी कर रही है। टिकट का दावा करने वालों को इनकार करने के बजाय चुनाव की तैयारी करने के लिए मैदान में उतार दिया है। गठबंधन की जमीन पर जीत की आस लगाए दावेदार भी टिकट लेने को लखनऊ तो कभी दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं। हालांकि अभी प्रत्याशियों के नाम घोषित होने में समय लगेगा।
बिजनौर की राजनीति की बात करें तो इस बार सपा-रालोद गठबंधन पूरा चुनावी समीकरण ही बदलने का दावा कर रहा है, वहीं भाजपा अपने मुद्दों और योगी-मोदी के चेहरे के नाम पर जीत की ताल ठोंक रही है। बसपा ने अपने परंपरागत वोट बैंक के सहाने प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा एक के बाद एक दिग्गज नेताओं की जनसभा जिले में करा चुकी है। कुछ माह पहले खुद सीएम योगी मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास में चुनावी शंखनाद कर गए थे। कुछ दिन पहले नूरपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, इसके बाद चांदपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनावी माहौल तैयार कर गए। रालोद भी चौधरी जयंत सिंह की जनसभा चांदपुर में करा चुका है। ऐसे में लगातार चढ़ते सियासी पारे के बीच टिकट मांग रहे दावेदारों की संख्या भी बढ़ रही है। चाहे भाजपा हो या सपा-रालोद, इनमें नामों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बसपा के पदाधिकारियों का दावा है कि वह सीधे वोटर तक पहुंच रहे हैं और बिना शोर मचाए तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा में बिजनौर सीट पर कौन-कौन दावेदार
भाजपा में बिजनौर सीट की बात करें तो यहां पर वर्तमान विधायक सुचि मौसम चौधरी फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी हैं। इनके पति मौसम चौधरी का नाम भी टिकट के दावेदारों में चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि वर्तमान विधायक सुचि मौसम चौधरी के अलावा विनय राणा, कविता चौधरी, प्रिंस चौधरी, विनोद राठी, डॉ. मंजू चौधरी, रावेंद्र सिंह, रणजीत सिंह के बायोडाटा भी टिकट की दावेदारी के लिए आए हैं। टिकट किसे होगा, अभी इसकी घोषणा में समय लगने की उम्मीद है। सभी दावेदार तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष सहित 11 दावेदार
गठबंध की बात करें तो बिजनौर सीट रालोद के खाते में है। रालोद से डॉ. नीरज चौधरी, जिलाध्यक्ष अली अदनान, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, नागेंद्र पंवार, ब्रजवीर सिंह, प्रवीण सिंह देशवाल, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सिंह राणा, पूर्व डीएम एसके वर्मा, पूनम चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह ने दावेदारी की है। माना जा रहा है कि दस से 12 जनवरी के बीच रालोद अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर सकती है।

बसपा के आठ प्रत्याशियों में पांच मुस्लिम
प्रत्याशी घोषित करने के मामले में बसपा काफी आगे है। नजीबाबाद से शाहनवाज आलम, नगीना से इंजीनियर ब्रजपाल सिंह, बढ़ापुर से मोहम्मद गाजी, धामपुर से हाजी कमाल अहमद, नहटौर से प्रिया सिंह, बिजनौर से रुचि वीरा, चांदपुर से डॉ. शकील हाशमी, नूरपुर से हाजी जियाउद्दीन अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed