फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corporation employees protest

निगम के कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees protest
निगम के कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मार्गों को निजी हाथों में दिए जाने कड़ा विरोध किया गया। इसे लेकर निगम के कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन एआरएम को सौंपकर सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है।

सोमवार को यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन से जुड़े कर्मचारी मंडलीय संयुक्त सचिव अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टेशन परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। बिजनौर डिपो के एआरएम को ज्ञापन देकर बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रांत में लगभग सात प्रतिशत मार्गों पर अपने वाहन संचालित करता है। इससे जनता को उनके गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होती है। पूरे प्रदेश में औसत से अच्छी आय अर्जित करने में कई बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिससे कर्मचारी उत्साहित होकर पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य को अंजाम देते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम के कार्य करने की क्षमता को अस्वीकार करते हुए निगम पर कुठाराघात किया गया है। आरोप लगाया कि निजी बस ऑपरेटर से मिलकर निगम को बंद करने का कुचक्र चलाया जा रहा है। इसे यूनियन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। निगम के मार्गों पर किसी भी हालत में प्राइवेट वाहनों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। यूनियन ने मुरादाबाद डिपो के एआरएम संदीप नायक के भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर यूनियन द्वारा मुरादाबाद क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। इसकी सूचना स्पीड पोस्ट और व्हाट्सएप के माध्यम से परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को भेजकर मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुकेश त्यागी, तिलकराम, शिव कुमार, प्रमोद कुमार, अजीज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed