{"_id":"5f4e976e8ebc3e54d73e49da","slug":"corona-will-become-uncontrollable-if-the-crowd-is-not-controlled-bijnor-news-mrt499176157","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबू नहीं हुई भीड़ तो बेकाबू हो जाएगा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काबू नहीं हुई भीड़ तो बेकाबू हो जाएगा कोरोना
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसके बावजूद लोग सड़क और बाजार में भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यदि इस भीड़ पर काबू नहीं किया गया तो कोरोना पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और उस पर अमल करने की जरूरत है।
जनपद में रोजाना मिल रहे कोरोना के मामलों से जिला प्रशासन काफी परेशान है। लाख कोशिशों के बावजूद भी कोरोना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रदेश में जारी शनिवार और रविवार के लॉकडाउन के बाद भी सड़क, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की भांति ही भीड़ उमड़ने लगती है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन होने के कारण लोग मजबूरी में ही अपने घरों में रहते हैं। बाकी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सड़क, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ का आवागमन जारी रहता है। कोराना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद ही जरूरी है। ऐसा न करने पर तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में मंगलवार को कुल 57 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले। अब तक कुल पॉजिटिव आए केस की संख्या 1819 हो गई है। इनमें से 1278 ठीक हो चुके हैं, जबकि 22 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 519 हैं। शायद रिकवरी रेट बेहतर होने की बदौलत ही लोगों ने अब कोरोना से डरना बंद कर दिया है, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गैर जिम्मेदाराना हरकत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन पहले से ज्यादा केस मिल रहे हैं। एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए सभी को कोवडि-19 की गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है। यदि अभी सचेत न हुए तो परिणाम भयंकर हो सकते हैं। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।