फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona threat hovers in government offices, people are not wearing masks

सरकारी दफ्तरों में मंडराया कोरोना का खतरा, मास्क नहीं लगा रहे लोग

Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Corona threat hovers in government offices, people are not wearing masks
बिजनौर कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के फरियादियों की भीड़। - फोटो : BIJNOR
सरकारी दफ्तरों में मंडराया कोरोना का खतरा, मास्क नहीं लगा रहे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। बागपत के एसपी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अपने यहां भी सरकारी दफ्तरों में कोरोना का खतरा मंडाराया हुआ है। दरअसल, बिना मास्क लगाए ही दफ्तरों में फरियादी आ रहे हैं। ये सिर्फ कार्यालय के अंदर जाते हैं तो मास्क लगाते हैं, बाहर इनके मुंह से मास्क गायब होता है।
दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय पर एक युवती अपने दो परिजनों के साथ पहुंची। मुख्य गेट के अंदर दाखिल होते ही हेल्प डेस्क पर तैनात सिपाही हरिओम शर्मा ने इन्हें रोक लिया। पल्स ऑक्सीमीटर से सिपाही ने तीनों का तापमान जांचा। सही मिलने पर कार्यालय की तरफ जाने के लिए कहा। युवती को मास्क लगाने के लिए कहा तो उसने बताया कि मास्क नहीं है। जिसे हेल्प डेस्क ने मास्क मुहैया कराया। कार्यालय के अंदर एसपी की गैर मौजूदगी में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह फरियाद सुनते हुए बार-बार लोगों को दूर खड़ा रहने की हिदायत देते नजर आए।
विज्ञापन

उधर, कलक्ट्रेट परिसर के डीएम ऑफिस के बाहर बरामदे में तीन फरियादी बिना मास्क ही बैठे दिखाई दिए। अंदर देखा तो दर्जनभर से अधिक फरियादियों की भीड़ मौजूद थी। महिला फरियादियों ने अपना मुंह शॉल से ढका हुआ था। हालांकि मास्क सभी ने लगाया था, लेकिन भीड़ का एक साथ अंदर जाना खतरे का संकेत दे रहा है। वो भी तब जब कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। अगर नहीं संभले तो संक्रमण कहां तक और किसे अपनी चपेट में लेगा, कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed