फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona positive sweeper did not receive salary for two months

कोरोना पॉजिटिव निकले सफाईकर्मी को दो माह से नहीं मिला वेतन

Tue, 14 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona positive sweeper did not receive salary for two months
कोरोना पॉजिटिव सफाईकर्मी को दो माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

गजरौला शिव। कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी में तैनात किरतपुर नगर पालिका के कोरोना पॉजिटिव निकले एक सफाईकर्मी को दो माह से वेतन नहीं मिला।
सोमवार को डीएम कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कोरोना पॉजिटिव निकले किरतपुर थाने के गांव बूढ़पुर नैन सिंह निवासी सफाई कर्मचारी की पत्नी ने बताया कि नगर पालिका किरतपुर में उसका पति ठेके पर सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात हैं। देश में फैली कोरोना महामारी के कारण उसके पति को जिला प्रशासन की ओर से बनाये गए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी में मार्च महीने में तैनात कर दिया गया था। आरोप है कि उसके पति को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उसके परिजनों के सामने रोजीरोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीड़िता ने बताया कि उसका पति मार्च से ही लगातार कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी करता चला आ रहा है, लेकिन अभी तक दो माह का वेतन नहीं दिया गया। प्रशासन ने उसके गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करा दिया है। पीड़िता ने डीएम से वेतन दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed