फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona positive report in Aligarh

अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव आने पर युवक सहित तीन को स्वास्थ्य विभाग ने उठाया

Tue, 19 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Corona positive report in Aligarh
नजीबाबाद के जीवन सराय में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद गांव सील करतीं एसडीएम संगीता। - फोटो : NAZIBABAD
अलीगढ़ में आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुंबई से बाइक द्वारा नजीबाबाद आते समय सड़क दुर्घटना में घायल नगीना देहात के एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। पॉजिटिव युवक के साथ उसके जटपुरा बौंडा नजीबाबाद निवासी साथी और एक संबंधी को स्वास्थ्य विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
नजीबाबाद तहसील के गांव जटपुरा बौंडा निवासी गुलफाम शेख पुत्र अहसान और उसका साथी गांव कमरुद्दीन निवासी गुलफाम पुत्र जमीर मुंबई में बारबर का काम करते हैं। लॉकडाउन में फंसे दोनों युवक बाइक से मुंबई से बिजनौर के लिए चले। 16 मई को मथुरा में सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवारों को अलीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उनकी कोरोना की जांच के लिए भी सैंपल लिए गए थे। सोमवार को एक युवक का रिश्तेदार चिकित्सक एंबुलेंस से दोनों को अलीगढ़ से नजीबाबाद ने आया और दोनों को अपने-अपने घर भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को अलीगढ़ में ली गई कोरोना जांच की रिपोर्ट आई। जिसमें एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया और तुरंत ही कोरोना पॉजिटिव आए युवक को मुरादाबाद भिजवाया। जबकि उसके साथी तथा रिश्तेदार चिकित्सक को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने जीवन सराय को कराया सील
नजीबाबाद। नजीबाबाद तहसील के जीवन सराय निवासी मुंबई से हाल ही में आए एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन हरकत में आया।
एसडीएम संगीता ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, भनेड़ा चौकी प्रभारी तथा राजस्व टीम के साथ मोहल्ला जीवन सराय पहुंचकर क्षेत्र को सैनिटाइज कराया। जीवन सराय को चारों ओर से सील कराने के साथ ग्रामवासियों को घर में रहने के निर्देश दिए। यहां पॉजिटिव मिला व्यक्ति नजीबाबाद के रम्पुरा में में मुंबई से आए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के साथ ही मुंबई से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed