फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona patients will be strengthened with yoga

कोरोना संक्रमित मरीजों को योग से किया जाएगा मजबूत

Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona patients will be strengthened with yoga
कोरोना मरीजों को योग से किया जाएगा मजबूत
विज्ञापन

बिजनौर। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीज पूरी ताकत से बीमारी से मुकाबला कर सकें, इसके लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब ऐसे लोगों को रोजाना करीब 45 मिनट योग करना होगा। वहीं तीन से चार लीटर गुनगुने पानी का सेवन भी करना होगा। इसके अलावा तीन बार गर्म पानी का भाप लेने की सलाह भी दी गई है। अधिक उम्र के मरीजों को सामान्य कसरत करने को कहा गया है।

होम आइसोलेट मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए टीम गठित की गई है। इन्हें अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए निगरानी करनी है। संबंधित आशा कार्यकर्ता को रोजाना इसकी रिपोर्ट देनी होगी। होम आइसोलेशन में मरीज को आठ घंटे नींद लेना आवश्यक है। सोते समय बेचैनी होने अथवा सांस फूलने पर इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। चिकित्सकों की टीम जांच करने के बाद आवश्यकता पड़ने पर मरीज को लेवल वन सेंटर में मरीज को शिफ्ट करेंगे। होम आइसोलेशन के नोडल अधिकारी डा. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि होम आइसोलेट किए गए मरीजों की निगरानी की जा रही है। शासन की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनपद में संचालित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधीक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेट मरीजों का फीड बैक रोजाना आशा कार्यकर्ताओं को भेजना होगा और दवाओं के सेवन करने की जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन

गाइड लाइन के अन्य बिंदु
-दिनभर में तीन बार-पैरासिटामॉल टैबलेट
-चिकित्सक की सलाह के अनुसार एंटीबायोटिक दवा
-विटामिन-सी की गोली तीन बार
-सप्ताह में एक दिन विटामिन-डी की गोली
-देखभाल करने वाले व्यक्ति का भी स्वास्थ्य परीक्षण
-गर्भवती महिला और छोटे बच्चों के इलाज के लिए विशेषज्ञ से सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed