फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corbett Tiger Reserve security increased

अमानगढ़ में शिकारी पकड़े जाने के बाद कार्बेट की सुरक्षा बढ़ी

Sat, 04 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve security increased
बिजनौर, कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से लगे अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में शिकारी के पकड़े जाने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को अमानगढ़ की गादला बीट में शिकारी के पकड़े जाने के बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया। इसके बारे में जानकारी देते हुए पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के साथ ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना, कालागढ़ एवं ढेला रेंज के जंगल लगे हैं। इन वनों की सीमा से शिकारियों के कार्बेट में आने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए सतर्कता बढ़ाते हुए गश्ती दलों को सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। सर्दी एवं कोहरे के कारण वनों में अवैध प्रवेश की संभावनाए बढ़ जाती है। हालांकि नियमित गश्त जारी है। फिर भी सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed