फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Convocation parade concludes, now turn to fulfill duty

दीक्षांत परेड संपन्न, अब फर्ज निभाने की बारी

Thu, 30 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Convocation parade concludes, now turn to fulfill duty
दीक्षांत परेड संपन्न, अब फर्ज निभाने की बारी
विज्ञापन

बिजनौर। रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र रिजर्व पुलिस लाइंस में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती 2018 में चयनित एवं 49वी वाहिनी गौतमबुद्धनगर से आए रिक्रूट आरक्षियों का छह माह का प्रशिक्षण संपन्न होने पर दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। पासआउट परेड की सलामी नहटौर विधायक ओम कुमार ने ली। परेड में शामिल होकर 237 रिक्रूट आरक्षी और उनके परिजन खुशी से झूम उठे। सभी आरक्षियों को शपथ दिलाकर विदाई दी गई।
छह महीने पहले रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र रिजर्व पुलिस लाइंस में 237 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ था। छह माह की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दस से 25 जुलाई के बीच आयोजित अंतिम परीक्षाओं में सभी 237 आरक्षियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण, पुलिस रेगुलेशन, विधि विज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान एवं साइबर क्राइम इत्यादि का अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अलावा उन्हें एसपी संजीव त्यागी, सीओ सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ ग्रामीण संजय कुमार, सीओ लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक विद्या निवास मिश्र एवं प्रभारी आरटीसी अनिल त्यागी आदि का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण पूरा होने पर बृहस्पतिवार को सभी रिक्रूट आरक्षियों के लिए दीक्षांत परेड का आयोजन किया। पासआउट परेड में 237 प्रशिक्षु आरक्षियों की दस टोलियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी ने सभी प्रशिक्षुओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहटौर विधायक ओम कुमार को रिक्रूटों ने परेड की सलामी दी। इस अवसर पर विधायक ओमकुमार ने आरक्षियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्दी की शान पर कभी आंच मत आने देना। कभी मन में लालच आए तो तो अपने माता-पिता और वर्दी को याद कर लेना। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं और उनके परिवारजनों को बधाई दी। परेड का संचालन उर्दू अनुवादक मोहम्मद अयूब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे अव्वल
इनडोर विषय में आरक्षी संदीप कुमार, रोहित शर्मा, रिंकू, सचिन नागर, सौरभ तथा आउटडोर में मोहित कुमार, श्रवण, ललित कुमार आजाद, प्रवीण कुमार, अभिशेक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संपूर्ण इनडोर में संदीप कुमार तथा संपूर्ण आउटडोर में प्रवीण कुमार प्रथम रहे। सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु में भी प्रवीण कुमार सबसे अव्वल रहे। प्रथम परेड कमांडर विपिन भाटी, द्वितीय परेड कमांडर सोनू व तृतीय परेड कमांडर अमित कुमार रहे। बेस्ट प्रशिक्षण आईटीआई के लिए संदीप कुमार तथा पीटीआई के लिए विक्रम सिंह को सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारी भी हुए सम्मानित
कार्यक्रम में सीओ लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता, सीओ अफजलगढ़ महेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइंस विद्या निवास मिश्र, प्रभारी आरटीसी पुलिस लाइंस अनिल त्यागी, दीक्षांत परेड संचालक मोहम्मद अयूब को मुख्य अतिथि विधायक ओमकुमार ने पुरस्कृत किया। इनके अलावा एसपी संजीव त्यागी, सीओ सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ ग्रामीण संजय कुमार को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed