नजीबाबाद। कृषि कानून के विरोध में भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने गांव खोईखेड़ी सहित कई गांव में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने किसानों से बिजनौर में एक फरवरी को आयोजित महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। बाबूराम तोमर ने गांव खाईखेड़ी,बड़ा पैमार, करमसखेड़ी, शेखुपूरालाला, खानपुर, बसेड़ा, गुनियापुर सहित कई गांव में नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि कृषि कानून को लेकर विभिन्न राज्यों केे किसानों द्वारा चलाए जा रहे विरोध आंदोलन को सरकार किसान नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर जबरन खत्म करना चाहती है। भाकियू के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत पर भी झूठा मामला दर्ज किया गया है।
किसान नेता बाबूराम तालान ने लाल किले की घटना को शर्मसार करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता कभी देश के सम्मान से खिलवाड़ नही करता। उन्होंने किसान से बिजनौर में किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील की। रामपाल सिंह, आफताब अंसारी, ओमप्रकाश सिंह, सुधीर कुमार, राजकुमार, हिकमत अली, धर्म सिंह, शहजाद मलिक, मो.आकूूब, महिपाल सहित अनेक किसानों ने कृषि कानून वापस होने तक विरोध आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।