फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Consumers will have to pay the outstanding installment next year

उपभोक्ताओं को अगले साल देनी होगी बकाया किस्त

Wed, 02 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Consumers will have to pay the outstanding installment next year
उपभोक्ताओं को अगले साल देनी होगी बकाया किस्त
विज्ञापन

बिजनौर। व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जिले के व्यापारियों व उद्योगपतियों ने एक हजार करोड़ से अधिक का ऋण ले रखा है। इस ऋण पर मासिक किस्त अदा करनी होती है। बैंकों द्वारा छह महीने की किस्त एक साथ काट लेने से कुछ उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ा है। हालांकि जिन उपभोक्ताओं ने किस्त नहीं चुकाई है उन्हें भी किस्त चुकानी होगी। अगले साल जनवरी, फरवरी व मार्च में उनसे ये किस्त वसूल की जाएंगी।
बिना वित्तीय सहयोग के कोई भी व्यापार परवान नहीं चढ़ पाता है। व्यापारी और उद्यमी अपने काम को बढ़ाने के लिए बैंकों से ऋण लेते हैं। इस ऋण को जमा करने के लिए बैंकों की ओर से ब्याज के साथ मूल धन मिलाकर किस्त बांध दी जाती हैं। जिले में जून तक व्यापारियों व उद्यमियों पर एक हजार 53 करोड़ रुपये का ऋण था। कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार ने बैंकों की छह माह की किस्त बाद में जमा करने की छूट दी गई थी। इसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को बैंक में लिखित में सूचना देनी थी। बैंकों द्वारा मंगलवार को सूचना न देने वाले व्यापारियों के खाते से एक साथ छह महीने की किस्त काट ली गई। जिन उपभोक्ताओं के खातों से किस्त नहीं काटी गई है उन्हें भी बैंक की किस्त तो चुकानी ही होंगी। ऐसे उपभोक्ताओं को अगले साल जनवरी, फरवरी व मार्च में इन छह महीनों की किस्त जमा करनी होंगी।
विज्ञापन

बैंकों से मिला सहयोग
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुरादाबाद मंडल के सचिव अभिषेक गोयल का कहना है कि बैंकों की ओर से ऋण लेने वालों को सूचित करके लिखवाकर ले लिया गया था। बैंकों की ओर से कोई परेशानी नहीं आने दी गई है। बैंकों ने उद्योगपतियों के ऋण की सीमा भी 20 प्रतिशत तक अपने आप बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल चुकानी हैं किस्त
जिला अग्रणी प्रबंधक जोगिंदर कुमार ग्रोवर का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं को बैंकों से लिया गया ऋण चुकाना ही है। काफी कम उपभोक्ताओं के खातों से ऐसे किस्त काटे जाने की सूचना मिली है। बाकी उपभोक्ताओं को भी अगले साल किस्त चुकानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed