{"_id":"60a408a08ebc3e7c18238203","slug":"consultation-on-epidemic-control-bijnor-news-mrt538895364","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी के नियंत्रण पर हुई मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी के नियंत्रण पर हुई मंत्रणा
विज्ञापन
महामारी के नियंत्रण पर हुई मंत्रणा
बिजनौर। हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित तीन सदस्य जिला स्तरीय पेनिडेमिक पब्लिक ग्रीवेंस कमेटी (महामारी लोक शिकायत समिति) की बैठक में कोरोना नियंत्रण की रणनीति तैयार की गई। बैठक में जहां आम आदमी को बेहतर इलाज दिलाने पर चर्चा हुई, वहीं इलाज में आने वाली परेशानियों को किस तरह दूर किया जाए इसके समाधान तलाशे पर भी लंबी वार्ता हुई।
मंगलवार की शाम हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने समिति के सदस्य डॉक्टर राधेश्याम वर्मा को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से निर्धारित प्रारूप पर सभी वांछित सूचनाएं मीटिंग के समय उपलब्ध कराएं, ताकि उन पर विचार विमर्श के बाद उचित निर्णय लिया जा सके। बैठक के दौरान अपर जिला न्यायाधीश (प्रथम) शारिब अली ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर दर्ज होने वाली शिकायतों तथा आइसोलेटेड मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। सभी शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता पूर्वक एवं मानक के अनुरूप निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने कंट्रोल सेंटर के प्रभारी उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप पर ऑक्सीजन अथवा कोविड-19 संबंधी समस्याओं का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि जनसामान्य कोविड से संबंधित दवाई, आक्सीजन अनुपलब्धता से संबंधी समस्याओं की शिकायत कलक्ट्रेट स्थित विशेष शिकायत सेल की ईमेल आईडी-panadamicpgcbijnor@gmail.com आईडी तथा व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9454416920 पर कर सकते हैं। इस अवसर पर उप जिला मजिस्ट्रेट कुमारी संगीता, कमेटी के सदस्य जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ राधेश्याम वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।