{"_id":"60fef90a8ebc3e58464e4ac6","slug":"construction-work-of-dushyant-memorial-gate-incomplete-fury-among-villagers-nazibabad-news-mrt549164642","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत स्मृति द्वार का निर्माण कार्य अधूरा, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत स्मृति द्वार का निर्माण कार्य अधूरा, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। हिंदी गजल के प्रणेता साहित्यकार दुष्यंत कुमार की स्मृति में निर्माणाधीन स्मृति द्वार का डेढ़ वर्ष से कार्य ठप है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्मृति द्वार पूरा कराने की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख के समक्ष पर स्मृति द्वार पूरा कराने का मुद्दा ग्रामीणों ने उठाया।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा निवासी हिंदी गजल के प्रणेता महान साहित्यकार दुष्यंत कुमार की स्मृति में गांव से पूर्व मंडावली में 5.46 लाख रुपये की लागत से स्मृति द्वार का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। ब्लॉक नजीबाबाद की ओर से निर्माण कराया जा रहा है। दुष्यंत कुमार के भतीजे मनोज त्यागी ने ब्लॉक और ठेकेदार की उदासीनता से डेढ़ वर्ष पूर्व स्मृति द्वार का मात्र पिलर और ऊपरी भीम डालने के बाद ठेकेदार द्वार टाइल्स आदि का कार्य अधूरा छोड़ने पर रोष जताया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, मनोज त्यागी, आलोक त्यागी, अभिनव त्यागी, अतुल त्यागी, राकेश त्यागी, प्रमोद, रविंद्र, अरविंद ने प्रशासन से तत्काल स्मृति द्वार का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। उधर, चरन सिंह त्यागी द्वारा ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को भी ज्ञापन दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख ने आरईएस के जेई रविंद्र कुमार को तत्काल ठेकेदार से स्मृति द्वार पूरा कराने के निर्देश दिए।