{"_id":"6a1f320d24e52814ca0f8ae4","slug":"construction-of-shed-and-stairs-of-niamatpur-stadium-completed-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-181166-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नियामतपुर स्टेडियम का शेड और सीढ़ी निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नियामतपुर स्टेडियम का शेड और सीढ़ी निर्माण पूरा
विज्ञापन
नजीबाबाद के नियामतपुर में निर्माणाधीन स्टेडियम। संवाद
नजीबाबाद। नजीबाबाद/मंडावली। ब्लॉक के गांव नियामतपुर में सबसे बड़ा स्टेडियम और खेल मैदान निर्माण का कार्य जल्द पूरा होगा। क्षेत्र पंचायत निधि से निर्माणाधीन स्टेडियम और खेल मैदान का निर्माण जून के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
ग्राम पंचायत गूढ़ा अब तक सबसे बड़ी झील के नाम से पहचाना जाता था। अब गूढ़ा ब्लॉक के सबसे बड़े स्टेडियम और खेल मैदान के नाम से जाना जाएगा। नियामतपुर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से लगभग 18 बीघा भूमि में स्टेडियम और खेल मैदान विकसित हो रहा है। बाउंड्री वॉल, स्टेडियम की 90 मीटर की सीढ़ियां, करीब 50 मीटर लंबा स्टेडियम टीन शेड बनाने का काम पूरा हो चुका है। जेई परवीन कुमार की निगरानी में निर्माणाधीन स्टेडियम में दो मीटर चौड़े वॉकिंग फ्लोर, शौचालय और नाला निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने क्षेत्र पंचायत निधि से नियामतपुर में स्टेडियम और खेल मैदान निर्माण का बीड़ा उठाया था। ग्राम प्रधान हरविंदर कौर, प्रधान पति नरवैल सिंह स्टेडियम निर्माण को गति दिलाए। ब्लॉक प्रमुख ने जून माह के अंत तक स्टेडियम निर्माण कार्य पूरा हो की जानकारी दी। जाएगा।
विज्ञापन
जिला पंचायत निधि से बना संपर्क मार्ग
मोटा महादेव बाईपास मार्ग से स्टेडियम तक आवागमन के लिए जिला पंचायत निधि से 600 मीटर लंबे और करीब 12 फीट चौड़े संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया है। खेल मैदान बनने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को खेलों में जिला, मंडल और राष्ट्रीय स्तर पर हुनर दिखाने के अवसर मिलेंगे।
खेल मैदान में मिलेंगी ये सुविधाएं
नियामतपुर खेल मैदान में रेसिंग ट्रैक, फुटबॉल, ओपन बैडमिंटन कोर्ट के साथ जिम सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे अरसे से खेलों के विकास के लिए स्टेडियम निर्माण की मांग कर रहे थे।