फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of Panchayat building in Gauspur is in limbo

गौसपुर में पंचायत भवन का निर्माण अधर में

Tue, 26 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Construction of Panchayat building in Gauspur is in limbo
गौसपुर में पंचायत भवन का निर्माण अधर में
विज्ञापन

नांगलसोती। गौसपुर में पंचायत भवन का निर्माण कार्य बजट के अभाव में अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पंचायतघर का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

नांगलसोती क्षेत्र के गांव गौसपुर में दो वर्ष पूर्व 21 लाख रुपये के बजट से पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य के लिए दस लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई थी, लेकिन शेष बजट नहीं मिलने से पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। निर्माण कार्य पूरा न होने से ग्रामीणों को पंचायत भवन का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। पंचायत से संबंधित सभी कार्य प्राथमिक विद्यालय में पूर्ण कराए जा रहे हैं। पूर्व प्रधान राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल व अधिकारियों से पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा कराकर ग्रामीणों को इसका लाभ दिलाने की मांग की है। उधर, एडीओ पंचायत राकेश कुमार का कहना है कि बजट के अभाव में गौसपुर के पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा है। बजट मिलते ही पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed