फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of medical college started in village Swaheri

गांव स्वाहेड़ी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 17 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Construction of medical college started in village Swaheri
बिजनौर। गांव स्वाहेड़ी के पास मेडिकल कॉलेज बनाने का काम शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज बनाने का ठेका लेने वाली पुणे की वेसकॉम कंपनी की टीम बिजनौर पहुंच गई और टीम ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज का टेंडर होने के बाद पंचायत चुनाव के बाद मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। ठेका लेने वाली कंपनी ने चुनाव आयोग से अनुमति लेकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में गांव स्वाहेड़ी के पास मधुसुदनपुर देवीदास मौजे में 20 एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित की गई है। सपा सरकार के दौरान मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही जा रही थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजनौर में इसकी घोषणा भी की थी। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद मेडिकल कॉलेज बनने का मामला बस्ते में चला गया था। बाद में भाजपा के तमाम नेता मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए सक्रिय हुए। प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक पैरवी की, तब जाकर मेडिकल कॉलेज बनाने की मंजूरी मिली। मधुसुदनपुर देवीदास में 335 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज बन रहा है। 460 बेड की क्षमता के अलावा हॉस्टल के निर्माण के साथ सबस्टेशन, गैस प्लांट, कैंटीन, वर्कशॉप, मोर्चरी, जिम, पंपरूम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, एमओडी, सीएसएसडी समेत कई चीजों का निर्माण होना है। इसके साथ ही जिला अस्पताल का नया भवन बनाकर 400 बेड के अस्पताल का निर्माण होगा। एकेडमिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी, लेक्चर हॉल, कैफेटेरिया, ऑडिटोरियम का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण का टेंडर नहीं होने से मामला अटका हुआ था। पिछले दिनों लखनऊ में पुणे की वेसकॉम कंपनी के नाम मेडिकल कॉलेज बनाने का टेंडर खुल गया है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव खत्म होने पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन कंपनी ने चुनाव आयोग से निर्माण शुरू कराने की अनुमति ले ली है। कंपनी की टीम चार दिन पहले बिजनौर पहुंच गई है। टीम ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। टीम के साथ करीब 20 इंजीनियर के अलावा अन्य स्टाफ आया है। टीम ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील सागर के अनुसार टीम बिजनौर पहुंच गई है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed