{"_id":"64120f1cda9b3b297901bf94","slug":"construction-of-lawn-tennis-court-started-in-bijnor-stadium-bijnor-news-c-14-1-154749-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - स्टेडियम में शुरू हुआ लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - स्टेडियम में शुरू हुआ लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण
Thu, 16 Mar 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
- बनकर तैयार हुआ स्केटिंग कोर्ट, अभ्यास कर प्रतिभा निखारेंगे खिलाड़ी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के दिन बहुरने लगे हैं। खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा देने के लिए खेल तकनीकों में सुधार किया जा रहा है। स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट और भारोत्तोलन कक्ष का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्केटिंग कोर्ट तैयार है, जो खिलाड़ियों के लिए जल्द शुरू होगा।
स्टेडियम में भारोत्तोलन खेल में 30 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। खेलो इंडिया युवा खेल में बिजनौर से भारोत्तोलन खेल को शामिल किया गया है। जिसके चलते भारोत्तोलन कक्ष की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस कक्ष की मरम्मत पर 50 हजार रुपये खर्च होंगे। लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इस पर 12 लाख रुपये खर्च होंगे। कोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा।
स्टेडियम में अभी खिलाड़ी और कोच दोनों ही नहीं हैं। स्केटिंग खेल में भी जल्द ही खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू होगा। स्केटिंग कोर्ट करीब 24 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हो गया है। इसके अलावा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए अन्य सुविधाओं को भी बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- वर्जन::
स्टेडियम में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने की कोशिश जारी है। खेल सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही लॉन टेनिस कोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद खिलाड़ियों के पंजीकरण होंगे। स्केटिंग खेल में भी खिलाड़ियों का पंजीकरण करने की तैयारी चल रही है - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी