फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of Bijnor bypass of Meerut-Pauri National Highway in progress.

Bijnor News: मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के बिजनौर बाईपास का निर्माण चालू

Sun, 12 May 2024 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Construction of Bijnor bypass of Meerut-Pauri National Highway in progress.
-सड़क निर्माण के लिए डाली जाने लगी मिट्टी
विज्ञापन

-बिजनौर बैराज मार्ग को सीधे बिजनौर नजीबाबाद मार्ग से जोड़ेगा बाईपास




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के बिजनौर बाईपास का निर्माण चालू कर दिया गया है। निर्माण का आधार तैयार करने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग में पेदा की ओर से यह काम चालू किया गया है। यह बाईपास, पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे के बाईपास से भी जुड़ जाएगा।
बिजनौर से नजीबाबाद तक फोरलेन हाईवे बनकर तैयार हो चुका है। इसमें स्वाहेड़ी बाईपास को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। हालांकि अभी किरतपुर बाईपास खुलना बाकी रह गया है। इस हाईवे पर भनेड़ा में बनाए गए टोल प्लाजा भी ट्रायल भी किया जा चुका है। बता दें कि मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जाना है। पहले चरण में मेेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक निर्माण शामिल था, जोकि अब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में बिजनौर बाईपास और बहसूमा से बिजनौर तक हाईवे को फोरलेन किया जाना है। बहसूमा की ओर से भी अधिग्रहित जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है। इधर बिजनौर में गांव पेदा के पास से बाईपास के लिए मिट्टी डालकर आधार भी तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह में काम में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द चालू होगा बैराज पर नए पुल का निर्माण
फोरलेन हाईवे के प्रोजेक्ट में गंगा नदी पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है। गंगा नदी पर करीब ढाई किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। ढाई किलोमीटर की इस दूरी में गंगा नदी का पुल समेत एलिवेटेड रोड भी शामिल है। नया पुल जाने के बाद बैराज से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।

बिजनौर शहर में घट जाएगा वाहनों का दबाव
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के बिजनौर बाईपास बन जाने के बाद मेरठ मुजफ्फरनगर से नजीबाबाद और कोटद्वार की ओर आने जाने वाले वाहन बिजनौर शहर के अंदर नहीं आएंगे। जोकि बाईपास से ही होकर निकल जाएंगे। उधर, नगीना की तरफ जाने वाले वाहन भी गांव पेदा के पास ही पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के बाईपास से होकर निकल जाया करेंगे। इन दोनों बाईपास के चालू होने से बिजनौर में केवल मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों की भीड़ ही रह जाएगी। बाईपास बन जाने की वजह से बिजनौर में चक्कर रोड पर वाहनों का दबाव नहीं रहेगा।



बिजनौर बाईपास निर्माण के लिए काम चालू किया गया है, अभी मिट्टी डाली जा रही है। अगले सप्ताह से काम में तेजी आएगी। एनओसी की शर्त के अनुसार वन विभाग को निर्धारित बजट भी दे दिया गया है। - संजीव वाजपेयी, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed