फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Constructed Nagina Chowk pond in Kiratpur

किरतपुर का नगीना चौक तालाब कब्जामुक्त कराया

Sat, 24 Oct 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Constructed Nagina Chowk pond in Kiratpur
किरतपुर में नगीना चौक के तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराते राजस्वकर्मी। - फोटो : NAZIBABAD
किरतपुर का नगीना चौक तालाब कब्जामुक्त कराया
विज्ञापन

नजीबाबाद/किरतपुर। राजस्व कर्मचारियों ने किरतपुर के नगीना चौक तालाब को जेसीबी चलाकर कब्जा मुक्त किया। एसडीएम ने नजीबाबाद तहसील के निकट छापर क्षेत्र के तालाब को भी कब्जामुक्त कराने के लिए राजस्व कर्मचारियों से कब्जा संबंधी रिपोर्ट मांगी है।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने नजीबाबाद तहसील के तालाबों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान एक माह पूर्व शुरू किया था। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को किरतपुर नगरपालिका क्षेत्र में नगीना चौकी के तालाब को कब्जा मुक्त कराया। लेखपाल सुभाष के साथ पहुंचे राजस्व कर्मचारियों ने जेसीबी से खेत में शामिल तालाब की 0.101 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर पिलर लगवाए।
विज्ञापन

उधर एसडीएम ने नजीबाबाद तहसील के निकट छापर क्षेत्र में तालाब की भूमि का रिकॉर्ड राजस्व कर्मचारियों से खंगालने के निर्देश दिए हैं। छापर क्षेत्र में तालाब की भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में भूमि धर क्षेणी में बदले जाने के मामलों की भी एसडीएम ने जांच शुरू की है। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल नूरेन अली को 1359 फसली रिकॉर्ड को खंगालकर मुगलूशाह छापर क्षेत्र की तालाब की भूमि से संबंधित रिकॉर्ड तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुगलूशाह छापर क्षेत्र में तालाब की लगभग एक हेक्टेयर भूमि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। तालाब की भूमि के एक भाग पर अवैध कब्जा और निर्माण ध्वस्त कराने के लिए प्रशासन रिकॉर्ड खंगाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब का होगा सुंदरीकरण
नजीबाबाद। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि किरतपुर नगरपालिका परिषद की तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ईओ हीरालाल पटेल को तालाब के सुंदरीकरण कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed