फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Conspiracy to build Shaheen Bagh exposes in Bijnor

बिजनौर में शाहीन बाग बनाने की साजिश हुई बेनकाब

Mon, 03 Feb 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to build Shaheen Bagh exposes in Bijnor
बिजनौर में शाहीन बाग बनाने की साजिश हुई बेनकाब
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। पीएफआई के जिला सरगना नासिरुद्दीन उर्फ नासिर कारी सहित चार सदस्यों को चांदपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर बिजनौर जिले में भी शाहीन बाग बनाने की साजिश बेनकाब की है। पुलिस का दावा है कि 20 दिसंबर को बवाल होने से पहले और उसके बाद भी भड़काऊ पैम्फलेट और अन्य सामग्री इनके द्वारा बांटी गई थी। आरोपियों के पास से ऐसी सामग्री भी बरामद हुई है।
सीओ चांदपुर राकेश कुमार श्रीवास्तव और चांदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि चांदपुर की पुरानी बास्टा चुंगी के पास से जन्नत कॉलोनी बिजनौर निवासी नासिरुद्दीन उर्फ कारी नासिर, मंडावली थाने के गांव भागूवाला निवासी आरिफ, गांव जटपुरा बोंडा निवासी दिलशाद और गांव सिरधनी बांगर निवासी इदरीश को गिरफ्तार किया। इनके पास से पीएफआई की 15 बुकलेट, 83 छोटे पर्चे बरामद किए हैं। इन पर बॉयकाट सीएए, एनआरसी, एनपीआर लिखा है। 21 बड़े पैम्फलेट भी मिले हैं। पीएफआई की 14 रसीद बुक, 50 विजिटिंग कार्ड, 3180 रुपये काटी गई रसीदों की धनराशि बरामद हुई है। पकड़े गए नासिरुद्दीन पर चार, आरिफ, दिलशाद व इदरीस पर दो दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन

पैम्फलेट पर हिंदू और उर्दू में लिखे कई नारे
बिजनौर। पुलिस के मुताबिक बरामद पैम्फलेटों पर उर्दू व हिंदी में लिखा है कहीं हम भूल न जाएं धोखे के 25 साल। छह दिसंबर 1992, छह दिसंबर 2017 बाबरी मस्जिद की दोबारा तामीर करो। अन्य 65 अलग से पैम्फलेट मिले हैं। इन पर लिखा है आओ मिलकर मुल्क बनाएं, मुल्क की सतह पर मुहिम 20 अक्तूबर से पांच नवंबर 2018 लिखा है। साथ ही लिखा है बेखौफ जियो बाइज्जत जियो। बिजनौर बंद बरोज जुमा 20 दिसंबर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाटसएप से मेसेज और कॉल करते थे
बिजनौर। पुलिस के मुताबिक 24/25 अगस्त 2019 की रात बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित जामा मस्जिद में पीएफआई के सदस्यों ने बैठक कर 20 दिसंबर 2019 को जिले के विभिन्न कस्बों में एनआरसी व सीएए के विरोध की रणनीति बनाई थी। पुलिस के पकड़े जाने के डर से व्हाट्सएप मेसेज व व्हाट्सएप कॉल करके एक दूसरे से संपर्क बनाते थे। खुलेआम भाषणबाजी में आग उगलते हैं। फंड इकट्ठा करने के लिए रसीद काटते हैं।
- रिमांड पर लेकर भी होगी पूछताछ
बिजनौर। सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यही पता चला है कि जिले में कई जगह शाहीन बाग बनाना इनका मकसद था। गहन पूछताछ के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

- फेसबुक पर लगाता है पाकिस्तान का झंडा
बिजनौर। सीओ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएफआई का बिजनौर मुखिया नासिरूद्दीन उर्फ कारी नासिर बिजनौर की जामा मस्जिद के पूर्व इमाम मौलाना अनवारुल हक का करीबी रहा है। वह फेसबुक पर पाकिस्तान का झंडा लगाता था। पकड़े जाने से पहले ही उसने यह झंडा हटाया था। नासिरुद्दीन कई सालों से पीएफआई से जुड़ा था। उसके बाद ही वह अमीर हो गया। पहले उसके पास कुछ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed