फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Consolidation officer inspected community kitchen

पालिका की सामुदायिक किचन का चकबंदी अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया

Tue, 12 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Consolidation officer inspected community kitchen
सामुदायिक किचन का चकबंदी अधिकारी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

धामपुर। डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को चकबंदी अधिकारी भारत सिंह ने पालिका द्वारा एकांतवास में रहने वालों के लिए चलाई जा रही सामुदायिक किचन का औचक निरीक्षण किया।

चकबंदी अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान किचन में सफाई मिली। उन्होंने पालिका ईओ मनोज कुमार रस्तोगी से जानकारी ली। बताया गया कि आश्रय स्थल में रुके श्रमिकों सहित करीब 210 लोगों के लिए किचन से भोजन तैयार किया गया है। 170 लोग नगर के जरूरतमंद है। चकबंदी अधिकारी ने किचन के रिकार्ड का भी अवलोकन किया। पालिका कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर में राजमा चावल या फिर सब्जी पूरी दी जाती है। आश्रय स्थल में रहने वालों को प्लेटों का वितरण कर उन्हें भरपेट भोजन मौके पर खिलाया जाता है। जबकि नगर के जरूरतमंदों को पैकिटों के माध्यम से खाना वितरित किया जाता है। चकबंदी अधिकारी ने खाने की गुणवत्ता को संतोषजनक बताया। सोमवार शाम खाद्य निरीक्षक धामपुर मोहित कुमार ने किचन का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed