फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress's Bharat Jodo Yatra started in the city

Bijnor News: शहर में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Tue, 30 Jan 2024 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Congress's Bharat Jodo Yatra started in the city
-पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में सभी ब्लाक स्तर पर चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को बिजनौर शहर पहुंची। जिला कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी एवं शहर अध्यक्ष मीनु गोयल के नेतृत्व में भारत जोड़ों न्याय यात्रा रामधुन गाते हुए शहर मुख्य चौराहों से गुजरी।
कांग्रेस यात्रा मुख्य डाकघर चौराहा, सम्भू दयाल चौराहा, घण्टा घर, पुरानी तहसील, सम्भा बाजार, जैन मंदिर से होते हुए रामलीला ग्राउंड के सामने गांधी पार्क पर पहुंची और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी नेता सांसद राहुल गांधी को मजबूत करने के कार्यकर्ता आगे आएं। कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महासचिव नजाकत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर, पूर्व मंत्री ओमवती देवी, हाजी नसीम अंसारी, आरके सिंह, मीनाक्षी सिंह, मुस्तकीम राईन, कमलेश भुईयार, मेराज सिद्दीकी, खुर्शीद अनवर कासमी, असलम चौधरी, मुनेश तंवर, ज्ञानवती तोमर, नरपाल सिंह, दलीप कुमार आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed