फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congressmen picket

किसानों व ईरिक्शा चालकों के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congressmen picket
बिजनौर। किसानों व ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेसी पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान व शहर अध्यक्ष मीनू गोयल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी हैं। किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। गरीब ई-रिक्शा चालकों की रजिस्ट्रेशन के नाम पर रोजी-रोटी छीनी जा रही है। जिले में 20 हजार से अधिक ई-रिक्शा चालक हैं। सरकार के तुगलकी फरमान से उनके एक लाख परिजनों के आगे रोजी रोटी का संकट आ जाएगा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में गन्ने के बकाया का तुरंत भुगतान कराने, गन्ना भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, पराली निस्तारण की व्यवस्था करने तथा गन्ने की तरह पराली के रेट तय करने, आत्महत्या करने वाले हीमपुर थाने के किसान रणवीर सिंह के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने, ई-रिक्शा चालकों का मुफ्त पंजीकरण करने व इसके अलावा भी वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, नजाकत अलवी, विक्रम सिंह, सुधीर पाराशर, मुफ्ती मोनिस हुसैन, अरशद प्रिंस, डा.देशबंधु त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed