फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress workers held a protest in the city and observed a fast at Gandhi Park.

Bijnor News: कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन कर गांधी पार्क पर रखा उपवास

Mon, 12 Jan 2026 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress workers held a protest in the city and observed a fast at Gandhi Park.
बिजनौर में गांधी पार्क में उपवास पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
बिजनौर। मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेसियों ने रविवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद गांधी पार्क में पहुंचकर कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप उपवास रखा। आंदोलन कारियों ने सरकार से मनरेगा पर लिया गया फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से हाथों में गांधी के चित्र लेकर शहर के मुख्य मार्गों से प्रदर्शन, नारेबाजी करते गांधी पार्क पहुंचे। वहां मनरेगा बचाओ को लेकर प्रदर्शन किया और उपवास पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम ही नहीं बदला, उसकी आत्मा को भी बदल दिया हैं। जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने कहा कि मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार की नीयत में खोट था। इससे पहले पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भी जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगी। कहा कि केंद्र सरकार को मनरेगा पर लिया निर्णय भी वापस लेना होगा। इस अवसर पर पूर्व आईएएस आरके सिंह, हुमायूं बेग, डा. मोहम्मद अजहर खान, अनिल त्यागी, हरिराज सिंह, हाजी नसीम अंसारी, हुकम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed