फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress will fight civic elections with full force: Naseemuddin

कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी निकाय चुनाव : नसीमुद्दीन

Fri, 04 Nov 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Congress will fight civic elections with full force: Naseemuddin
बिजनौर में कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : BIJNOR
कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी निकाय चुनाव : नसीमुद्दीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से जिला संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया। इस मौके पर उन्होंने प्रेसवार्ता भी की।
प्रेसवार्ता कर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। वहीं कार्यकर्ताओं से मजबूत प्रत्याशी उतारने की बात कही। इसके आगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश में संप्रदायिकता को बढ़ावा मिला है। आज महंगाई चरम पर है। भाजपा से त्रस्त देश की जनता अब बदलाव चाहती है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जो देश से सत्ता परिवर्तन का आगाज है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान और संचालन जिला महासचिव नजाकत अलवी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी वीर सिंह, प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी, प्रदेश सचिव लव कश्यप, मीनू गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, प्रदेश सचिव सुधीर पराशर, जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, नीरज चौधरी, मुफ्ती मोनिस हुसैन, अधिवक्ता आरिफ खान, हुमायूं बेग, अधिवक्ता विक्रम सिंह, नासिर चौधरी, हैन रीता, पूर्व आईएएस आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed