{"_id":"5f09f0dc8ebc3e63841b7c0f","slug":"congress-runs-signature-campaign-nazibabad-news-mrt490760926","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में सरकार की नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेसी।
- फोटो : NAZIBABAD
Link Copied
कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
नजीबाबाद। कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदेश सरकार की कांग्रेस और विपक्षी दलों पर की जा रही दबाव की राजनीति का विरोध किया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन पर झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राज्यपाल और राष्ट्रपति को भेजा गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी अनीस विशाल अंसारी, इमरान सैफी, एमएच जैदी के नेतृत्व में कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कांग्रेस विरोधी नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने, उन्हें जेल भेजने को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताते हुए तत्काल रिहा करने की मांग की। अनीस विशाल ने कहा कि श्रमिकों की हितों की आवाज उठाने पर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल में डाला था। हस्ताक्षर अभियान में मोहम्मद आसिफ, शब्बीर अहमद, नौशाद कुरैशी, सतीश कुुमार, रोहित, रवि सहित अनेक कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।