फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against inflation
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में गले में सब्जियों की माला डालकर प्रदर्शन करते हुए जनजागरण प्रतिज्ञा यात्रा निकाली।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और गैस सिंलिडर व तेल के खाली डिब्बे लेकर, गले में सब्जियों की माला पहनकर पदयात्रा निकाली। शहर अध्यक्ष मीनू गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ा दिए हैं। इससे सब्जियों और खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ गए हैं। खाने के तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खाद की किल्लत से भी जूझ रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार, प्रशांत गोयल, इस्तखार अहमद, नासिर अंसारी, गुलसिताब, हीरा देवी, दुलारी देवी, रामप्यारी, शमीम कुरैशी, अब्दुल समद आजाद, यूसुफ अंसारी, सुशीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed